सूरजपुर –– सूरजपुर वन परिक्षेत्र में बाघ की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है,,आशंका जताई जा रही है कि बाघ शिकारियों के जाल में फँस गया, जिससे उसकी मौत हुई। मामला सूरजपुर वन मंडल के रेंज घुई, कक्ष क्रमांक 705 का है
घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर और सूरजपुर वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची। बाघ का शव जंगल में बरामद किया गया है। वन विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।