
वॉशिंगटन, 21 अक्टूबर 2025:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने गाज़ा समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया तो उसे पूरी तरह “eradicated” यानी नष्ट कर दिया जाएगा। ट्रंप ने यह बयान सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दिया।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका शांति समझौते को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन अगर हमास ने एक भी गलती की, तो परिणाम बेहद गंभीर होंगे। उन्होंने कहा, “हमास को समझना होगा कि यह आखिरी मौका है। अगर उन्होंने समझौते को तोड़ा, तो हम उन्हें पूरी तरह मिटा देंगे।”, ट्रंप प्रशासन इजरायल, मिस्र और क़तर के साथ मिलकर इस समझौते की निगरानी कर रहा है। इस समझौते में गाज़ा में मानवीय सहायता पहुँचाने, बंधकों की रिहाई और हमास को हिंसा से दूर रहने जैसी प्रमुख शर्तें शामिल हैं