
वॉशिंगटन अमेरिका की प्रमुख व्यापारिक संस्था यू.एस. चेंबर ऑफ कॉमर्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से अपील की है कि वे चीन पर लगाए गए नए निर्यात प्रतिबंधों को समाप्त करें। संस्था का कहना है कि ये पाबंदियां अमेरिकी कंपनियों के लिए नुकसानदायक हैं और वैश्विक बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धा को कमजोर कर रही हैं।व्यापारिक समूह ने चेतावनी दी कि अगर चीन को निर्यात पर लगी नई सीमाएं जारी रहीं, तो इससे अमेरिकी टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और ऑटो उद्योग को भारी झटका लगेगा। “चीन अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदारों में से एक है। इन पाबंदियों से न केवल व्यापार घाटा बढ़ेगा बल्कि हजारों नौकरियों पर भी खतरा मंडराएगा।यू.एस. चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉन मर्फी ने कहा, “ट्रम्प प्रशासन को समझना होगा कि व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का समाधान प्रतिबंध नहीं, बल्कि सहयोग है। निर्यात पर अत्यधिक नियंत्रण से अमेरिकी कंपनियां वैश्विक दौड़ में पीछे रह जाएंगी