कांकेर जिले के अन्तागड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने में अजीब लग सकता है,जहां सिर्फ 13 वर्षीय बालिका का दैहिक शोषण तब किया गया जब वो महज बारह वर्ष की थी, 9 दिसंबर को आठ महीने का गर्भ लिए थाना अंतागढ़ में रिपोर्ट लिखवाने पहुंची।
मामला अंतागढ़ थाने का है, जिस युवक का नाम उक्त बालिका द्वारा बताया गया उस पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं, युवक पहले से शादी शुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं, और अपने बच्चों की देख रख के लिए उक्त बालिका जो उसके ससुराल की रिश्तेदार बताई जा रही है उसे लाकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा।
मामला थाना अंतागढ़ में पंजीबद्ध किया गया और युवक की तलाश जारी है।
यहां बताना जरूरी है कि ऐसे मामले लगातार अंदरूनी गांवों में होते रहते हैं पर लोक लाज के भय की वजह से मामले सामने नहीं आ पाते, जिसका फायदा झोलाछाप डॉक्टर गर्भपात के नाम पर हजारों रुपए लेते हैं, यदि मामला बिगड़ जाता है या गर्भपात नहीं होने की स्थिति में ऐसे मामले थाने तक पहुंचते है।
पास्को एक्ट और जान से मारने की धमी जैसी कई अपराधिक धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है, अब तलाश है उस युवक की जो अभी फरार बताया जा रहा है।