धमधा- दुर्ग जिले के धमधा नगर में बीती रात चोरों ने एक ही रात में पांच घरों को निशाना बनाया। महामाया मंदिर के पास स्थित प्रवीण अग्रवाल के घर से करीब आधा किलो चांदी चोरी हो गई, बाजार पारा वार्ड नंबर 3 निवासी ईश्वरी साहू के घर तीसरा बार चोरी हुई है तीन अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया गया।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नगर में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है पुलिस का डर जो है समाप्त होते जा रहा है सूचना पर धमधा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
लगातार हो रही वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।