कबीरधाम- दो दिन पूर्व ग्राम नवागाव में धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में नाराज कबीरपंथ समाज के लोगों ने एस पी कार्यालय का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग कि गई थी जिस पर थाना कवर्धा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कवर्धा-लोहारा मुख्य मार्ग पर नवागांव चौक स्थित कबीर चबूतरा के पास कबीरपंथ से संबंधित धार्मिक कार्यक्रम के प्रचार हेतु लगाए गए बैनर-पोस्टर को आरोपियों द्वारा फाड़ दिया गया तथा गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त कृत्य से समाज में आक्रोश एवं धार्मिक उन्माद की स्थिति उत्पन्न हुई थी l प्रार्थी पुनीत झारिया द्वारा दिये आवेदन के आधार पर थाना कवर्धा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था इस दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए, घटना स्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया। प्रार्थी के पेश करने पर घटना स्थल से फाड़े गए बैनर-पोस्टर, सफेद झंडा, नीलगिरी की बल्ली एवं बांस का कमचील जप्त किया गया।
आरोपी सोहन नाथ शिवोपासक 49 वर्ष तथा मनहरण नाथ योगी उम्र 51 वर्ष, दोनों निवासी नवागांव थाना कवर्धा का अपराध में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर प्रात करने हेतु माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया l