
भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन दाखिल किए। सोमवार को वह काराकाट उप-मंडल कार्यालय पहुंचीं और अपना नामांकन दाखिल करने के बाद रोड शो किया।इस मौके पर फूलों की बारिश हुई और बड़ी संख्या में लोग ज्योति सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। रोड शो में युवाओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। नामांकन के दौरान ज्योति सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका यह कदम जनता के विश्वास और समर्थन की वजह से संभव हुआ है।ज्योति सिंह ने स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं हैं और सीधे जनता के भरोसे चुनावी मैदान में उतर रही हैं। उन्होंने कहा, “आपका समर्थन मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं जनता की उम्मीदों पर खरी उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी।”उनका यह नामांकन ऐसे समय में आया है जब उनके और पवन सिंह के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया भी चल रही है