कोरबा- जिले के टोल प्लाजा में हो रहे अवैध उगाही ओवरलोड और पार्टनरशिप में काम करने को लेकर लगभग 3 करोड़ की ठगी मामले में एक कारगिल योद्धा रिटायर्ड आर्मी प्रेमचंद पांडे द्वारा आमरन अनसन किया जा रहा है
पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे रिटायर्ड आर्मी प्रेमचंद पांडे ने बताया कि रायपुर निवासी विनोद जैन के द्वारा उसे पार्टनरशिप में टोल प्लाजा का ठेका लेने के लिए बात हुई थी जिसके बाद उसने एक करोड रुपए उसको नगर एंव फोन पे सहित अन्य माध्यम से लगभग 3 करोड रुपए उसके द्वारा दिया गया लेकिन बाद में जब टोल प्लाजा में अवैध उगाही ओवरलोड जैसी चीजों का प्रेमचंद पांडे द्वारा विरोध किया गया तो उसे पार्टनरशिप में नहीं रखा गया और और ना ही उनका पैसा वापस किया जा रहा है इतनी बड़ा रकम लेने के बाद उसके साथ धोखाधड़ी की गई है जिसे लेकर रिटायर्ड आर्मी ने जिला एवं पुलिस प्रशासन को भी शिकायत की है और अब आमरण अनशन पर बैठकर मामले में जांच और टोल प्लाजा भ्रष्टाचार पर हो रहे अवैध कार्यों पर जांच की मांग की है
इस मामले में एन एच आई के अधिकारियों से जब बात की गई तो उनका कहना है कि अगर उन्होंने किसी तरह का पार्टनरशिप के लिए पैसे का लेनदेन किया है तो इसके लिए एन एच आई प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है क्यों कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार है एन एच आई में टोल प्लाजा के टेंडर मैं पार्टनरशिप में चलाने जैसा कोई भी नियम जारी नहीं है रही बात टोल प्लाजा पर अवैध उगाही ओवरलोड की तो इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर जांच कराई जाती है और यदि गड़बड़ी है तो संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी



