कुकदुर। कुकदुर ग्राम पंचायत के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति कवर्धा दीपा धुर्वे,विशिष्ट अतिथि के रूप में पप्पू धुर्वे , राधा पुसाम सरपंच – ग्राम पंचायत कुगदूर, धनंजय लहरे सरपंच ग्राम पंचायत – कुई, सुबोध रविदास सचिव दीपाज्योति कल्याण संस्थान – नालंदा, मुन्ना नारंग संचालक चेतना संघ – रायपुर आज के कार्यक्रम की शुरुआत समय दोपहर 12:00 भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की छायाचित्र में अतिथियों द्वारा मालय अर्पण करते हुए किया गया। इसके सर्वप्रथम पहल समाज संस्था के सचिव बहन प्रीति पुरेना द्वारा आज के इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 10 से 12 वी तक के ऐसे गरीब, बैगा आदिवासी छात्र – छात्राओं का चयन किया गया है जो लगभग 3- 4 किलोमीटर से पैदल चलकर स्कूल जाते थे। इन छात्र-छात्राओं को साधन नहीं होने की वजह घर से स्कूल और स्कूल से घर आने में देरी हो जाने जैसे विभिन्न तरह के समस्याओं का सामना करना था खास करके बरसात के दिनों में इन्हीं सब समस्याओं के चलते कई बार बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़कर ड्रॉपआउट भी हो जाते हैं। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए माननीय श्री गोरखनाथ पांडे जी द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए यह साइकिल उपलब्ध कराया गया । गोरखनाथ पांडे जी उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण पदों में रहकर अपनी सेवा देते आए हैं पांडे जी लोकसभा भदोही से सांसद और ज्ञानपुर विधान सभा से विधायक रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रश्न और संदर्भ समिति के अध्यक्ष के दायित्व पर कार्य कर चुके हैं, और वर्तमान मे राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश में एक वरिष्ठ नेता के रूप में, वह क्षेत्रीय विकास में सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं।उनका ध्यान सदैव सामाजिक कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर केंद्रित रहता है। उनके सहयोग से ग्रामीण स्कूलों के आधुनिकीकरण में, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, एवं जल संरक्षण परियोजनाओं में विशेष योगदान दिया गया है ।
वह युवा और महिला सशक्तिकरण पहलों पर विभिन्न संगठनों के साथ भी सहयोग करते हैं और जागरूकता कार्यक्रम में निरंतर सहयोग करते हैं।
वे शिक्षा के क्षेत्र में, वह अक्सर शैक्षणिक संस्थानों में व्याख्यान देते हैं, जिससे छात्रों को राजनीति और सार्वजनिक सेवा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वह शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला मानते हैं।श्री पांडेय जी एक अनुभवी राजनेता हैं जिनका प्राथमिक उद्देश्य अपने समाज, क्षेत्र , एवं देश का विकास में योगदान देना है। ज्ञात हो की पहल समाज संस्था द्वारा विगत वर्षो से ब्लॉक पंडरिया के 10 पंचायत में जेंडर इक्वलिटी, आदिवासी जनजातियों के बीच में कृषि एवं वनउपज के माध्यम से उनके जीवन स्तर में गुणवत्ता पूर्वक सुधार लाने,शासकीय योजनाओं से जुड़ने एवं सामुदायिक विकास को लेकर लगातार प्रयास करते आ रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दीपा पप्पू धुर्वे द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में मोटिवेट करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि लड़कियों से भी संस्था एवं गोरखनाथ पांडे जी का सराहनीय पहल है जो इतना दूर रहकर भी हमारे आदिवासी छात्र-छात्राओं की शिक्षा में होने वाली समस्याओं को लेकर सोचे और यह साधन उपलब्ध कराया गया। आप सभी छात्र-छात्राएं इस साधन का उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई में बेहतर गुणवत्ता लाइए और देश के भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे। आज किस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक, छात्र-छात्राएं पालक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही इस कार्यक्रम के शुरू से लेकर अंत तक रामचरन धुर्वे हॉस्टल अधीक्षक की भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन में ग्राम पंचायत कोई के सरपंच धनंजय लहरे द्वारा आभार व्यक्त करते हैं इस कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया गया।इसकी जानकारी प्रेस को पहल कार्यकर्ता सीमा यादव एवं रविंद्र धुर्वे द्वारा दिया गया