शासकीय नवीन महाविद्यालय ओड़गी में जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा, और अन्य वीर आदिवासी सपूतों पर केंद्रित रंगोली और अनेक जनजाति के संघर्षरत योद्धाओं के छायाचित्र की प्रदर्शनी के साथ हुआ।
जनजातीय समाज के जल जंगल ज़मीन के संघर्ष के कहानी पर आधारित लघु फ़िल्म का प्रदर्शन महाविद्यालय सभागार में किया गया ।
अतिथियों के सम्मुख जनजातीय संस्कृति, लोक कला नृत्य संगीत की मनमोहक प्रस्तुति महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने दी।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बाबूलाल मरापो व इन्दर भगत रहें।
साथ ही कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य रंजीत सातपुते , सुश्री अनुराधा तिर्की, दिनेश कुमार, राहुल साव, अनिल पाण्डेय, सुजीत भौमिक, गंगाराम साहू, समीर सिंह का योगदान रहा।


