सूरजपुर– सूरजपुर जनपद पंचायत ओड़गी के सीईओ के ख़िलाफ़ सरपंच संघ ने मोर्चा खोल दिया है और उनके द्वारा तुर्लकी फरमान को वापस लेने के साथ सीईओ को हटाने की मांग को लेकर सूरजपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिया,,दरअसल ओड़गी सीईओ नीलेश सोनी के द्वारा मौखिक रूप से जनपद में आने वाले सभी पंचायतो से 5800 सो मांगे गए थे जिसको कई पंचायत के द्वारा दिया भी गया पर कुछ पंचायत ने पैसा नहीं दिया तो सीईओ साहब के द्वारा एक फरमान जारी किया गया है अब पंचयतो को कुछ समान लेने या खर्च करने से पहेले जनपद कार्यालय या सीईओ को प्रस्ताव देना पड़ेगा तब पैसा आहरण होगा जिसको लेकर सरपंच संघ ने मोर्चा खोल दिया है संघ का कहना है की इसके पीछे कमीशन एक वजह लग रहा है वहीं 5800 नही मिलने से इस तरह का आदेश निकला है जबकि बिना सरपंच के जानकारी के सचिव लोगों से 5800 लिया जा रहा है सरपंच संघ ने इस तुर्लकी फरमान का विरोध करता है और इस आदेश को वापस लेने के साथ सीईओ को हटाने की मांग करता है और ऐसा नही होने पर सरपंच संघ एक बड़े आंदोलन करने को मजबूर होगा जिस तरह से पूरे प्रदेश में एक जनपद ओड़गी है जहाँ इस तरह के आदेश निकाला गया है ।