
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली, सौहार्द और सकारात्मकता लेकर आए।पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार हर व्यक्ति के जीवन को रोशनी, सौहार्द और समृद्धि से भर दे। सकारात्मकता की भावना पूरे समाज में फैले।”यह समाज में एकता और आपसी सद्भाव का भी संदेश देती है। मोदी ने लोगों से अपील की कि वे इस पर्व को स्वदेशी उत्पादों के साथ मनाएं और स्थानीय कारीगरों का समर्थन करें। दिवाली का त्योहार भारतीय संस्कृति की जीवंतता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने twiter पर लिखा, “यह पर्व हर दिल में नई ऊर्जा और उम्मीद जगाए।”देशभर में दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। मंदिरों, घरों और बाजारों में सजावट के साथ लोगों ने दीपक जलाए और मिठाइयां बांटीं। वहीं, सरकारी स्तर पर स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की गई है।