

हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गई एक कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और समुद्र में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया है।यह विमान बोइंग 747-400 फ्रेटर था, जो दुबई से हांगकांग आ रहा था। विमान ने सुबह करीब 3:50 बजे नॉर्थ रनवे पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन उतरते ही नियंत्रण खो बैठा। विमान फिसलते हुए रनवे से बाहर निकल गया और पानी में जा गिरा।हादसे के समय विमान ने रनवे के पास एक ग्राउंड सर्विस वाहन को टक्कर मारी, जिसमें सवार दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने तुरंत बचाव दल को मौके पर भेजा और सभी चार क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया उन्हें मामूली चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हादसे के तुरंत बाद उत्तरी रनवे को बंद कर दिया है, जबकि अन्य रनवे पर उड़ानें जारी हैं। हादसे की जांच के लिए हांगकांग के सिविल एविएशन विभाग और एयर एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन टीम को नियुक्त किया गया है।प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया। हालांकि, अधिकारियों ने अभी किसी निश्चित कारण की पुष्टि नहीं की है।हादसे के बाद हांगकांग एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। दुर्घटनास्थल से मलबा हटाने और रनवे की मरम्मत का काम जारी है।