नगरी – ग्राम खमनापारा में सांस्कृतिक विकास को नई दिशा देते हुए बहुप्रतीक्षित मांग रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास हुआ…….. मुख्य अतिथि विधायक अंबिका मरकाम एवं विशेष अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया……. विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि “यह मंच केवल कला का केन्द्र नहीं होगा बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और लोककला के संरक्षण का सशक्त माध्यम बनेगा”………. कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भानेन्द्र ठाकुर, भूषण साहू, सचिन भंसाली, प्रमोद कुंजाम, सरपंच दुर्गा दर्रों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे……।

