खरोरा ;- राजधानी रायपुर में आयोजित 42 किलोमीटर मैराथन में इस वर्ष करीब 13,000 धावकों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खरोरा के प्रतिभाशाली युवक जोरावर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38वां स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा गांव, समाज और परिवार गर्व से झूम उठा है।
जोरावर अपनी फिटनेस और रनिंग की तैयारी Musclemania The Gym, खरौरा में करते हैं, जहां वे बिना किसी छुट्टी के रोज अभ्यास करने पहुंचते हैं। वे ट्रेडमिल पर लगातार एक घंटे तक nonstop प्रैक्टिस करते हैं। इसके साथ ही वे एक कुशल क्रिकेट खिलाड़ी भी हैं और अंडर-20 क्रिकेट खेल चुके हैं।
जोरावर के पिता गुरुद्वारा में ज्ञानी जी के रूप में सेवा करते हैं और उनकी सादगी व सेवा भाव ने हमेशा परिवार को प्रेरित किया है। छोटे से परिवार का यह बेटा आज अपनी मेहनत से राजधानी रायपुर में बड़ा नाम बना रहा है, जिससे खरौरा में खुशी का माहौल है।
Musclemania The Gym के संचालक वकार आलम ने जोरावर की मेहनत और अनुशासन की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा—
“जोरावर एक जोरदार एथलीट है। वह अपने काम और लक्ष्य को लेकर बेहद focused रहता है। जिम में बिना छुट्टी किए आता है और बिना किसी से बात किए सीधे अपनी ट्रेनिंग में लग जाता है। उसका दिन बहुत आगे जाएगा, उसकी सोच बहुत ऊँची है। मैं उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।” — वकार आलम, जिम ओनर
जोरावर की इस उपलब्धि को परिवार ने वाहेगुरु की कृपा और उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है। पूरे क्षेत्र में उनकी सफलता की जोरदार चर्चा है और सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।