जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त जांच टीम ने बलौदा तहसील के ग्राम अंगारखार और हरदीविशाल में छापा मारकर कुल 183 बोरी अवैध धान और एक वाहन जप्त किया।
अंगारखार में 113 बोरी (45.20 क्विंटल) तथा हरदीविशाल में वाहन क्रमांक CG 11 AK 9475 से 70 बोरी (28 क्विंटल) धान जब्त कर थाना बलौदा को सुपुर्द किया गया। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।
कलेक्टर महोबे ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी में अनियमितता या अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।