जगदलपुर…माओवादियों के सम्पूर्ण ख़ात्मे को लेकर जारी डेडलाइन को अब कुछ ही समय शेष रह गया है…और संगठन के बडे लीडरो की मौत और लगातार कर रहे आत्म समर्पण से माओवाद संगठन पुरी तरह कमजोर होता जा रहा है… वंही संगठन के महासचिव बस्वराजू और मोस्टवांटेड हिड़मा की मौत के बाद अब भी कुछ सेंट्रल और पोलित सदस्य बचे हुए है… और उन्है भी मुख्यधारा से जुड़ने की अपील भी की जा रही है…वंही दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 4 डिवीजन में से अब केवल एक ही साउथ डिवीजन बचा हुआ है..और इस. साऊथ डिवीजन में सक्रिय लीडरो को अब आखिरी ऑफर आई जी बस्तर ने दे दिया है….. उन्होंने सभी का नाम लेते हुए साफ कहा कि अगर बेहतर जिंदगी चाहते है तो …उन्हें जीने का ऑफर दिया जाएगा….बचे लीडरो में देव जी,पापाराव,गणपति, गणेश उइके, रामधर, संग्राम, और बारसे देवा को आई जी बस्तर ने आखिरी मौका देते हुए कहा कि सभी बचे लीडर .जनवरी माह तक आकर समर्पण कर दे…और डेडलाइन के पहले आते है तो सभी को पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा….और अगर समाज की मुख्यधारा में शामिल नही होंगे तो उनका अंजाम काफी बुरा होने वाला..
साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में आख़िरी और बड़ा ऑपरेशन सुकमा और बीजापुर जिले में चलाया जाएगा और यह अंतिम ऑपरेशन. होगा…और जवानो फ्री हैंड दे दिया गया है।