मुंगेली- अचानकमार टाइगर रिज़र्व के सुदूर वनांचल क्षेत्र के केंवची–अमरकंटक मार्ग स्थित ग्राम छपरा में देर रात जंगली हाथियों के एक दल ने उत्पात मचाते हुए दुर्गा मंदिर के समीप स्थित एक कच्चे मकान को तोड़फोड करते हुए घर में रखी राशन सामग्री को हाथियों ने चट कर दिया, वहीं घरेलू सामान को भी क्षतिग्रस्त कर भारी नुकसान पहुंचाया
- घर के महिला गंगाबाई ने बच्चों के साथ भागकर बचाई जान
पिडित महिला गंगाबाई ने बताया कि रात करीब एक बजें के बीच चार हाथियों का दल अचानक धमकते हुए घर के पास पहुंच गया। हाथियों की चिंघाड़ सुनते ही महिला ने घबराकर अपने बच्चों को उठाया और बाहर भागकर किसी तरह जान बचाई।
भयभीत गंगाबाई ने गांव के चौक में पहुंचकर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और मिलकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है
गरीबो के घरेलू सामान तहस–नहस,करते हुए राशन चट करने से भारी आर्थिक नुकसान से काफी परेशानीओ का सामना करना पड रहा है
ग्रामीणों ने बताया कि इस समय चार हाथियों का दल आसपास के गांवों में सक्रिय है। धान की फसल और घरों में रखे धान की गंध की वजह से ये हाथी लगातार बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
हालात को देखते हुए लोग अपने घरों के सामने अलाव जलाकर ग्रामीण रतजग्गा पहरा दे रहे हैं
*हाथीयों के झुंड ने तांडव मचाते हुए
*
*सोलर पैनल लाइट तोड़ी
*500 लीटर की सिंटेक्स पानी टंकी फोड़ दी
*कच्चा मकान लगभग ध्वस्त कर दिया
*हाथियों के हमले से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है
*फसलों और घरों की ओर बढ़ रहा हांलाकी हाथियों के दल को वन प्रशासन खदेडने के प्रयास में जुटे हुए हैं बाहर हाल आगे देखने वाली बात होगी की प्रशासन गरीबों को सहायता मुहैया कब तक पहुंचाती है
1, बाइट, – ग्रामीण
2, बाइट – गंगा बाई ग्रामीण
3, बाइट – अक्षय कुमार वन विभाग