*मुंगेली,.आपको बता दें इन दिनों पुरे छत्तीसगढ़ में s.i.r. का कार्य बड़े जोरों से चल रहा है
इसी को ले कर कल दिनांक 05/12/2025 को कलेक्टर मानियारी कक्ष में कलेक्टर कुंदन कुमार ने पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की जिसमे उन्होंने बताया कि पुरे जिले में 661BLO कर कर रहे है SIR के कार्य को पूरा करने के लिए लगभग 16-18 सौ कर्मचारी लगे हैं जिनकी मेहनत की वजह से मुंगेली जिले में SIR की प्रक्रिया समय से 10दिन पूर्व पूर्ण कर लिया गया जिसकी वजह से मुंगेली जिले की राज्य में प्रथम स्थान दिया गया है
उन्होंने बताया कि जिले में लगभग कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 17हजार के करीब है लेकिन अभी भी बहुत लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है ऐसे मतदाता जिनका नाम अभी भी किसी कारणवश नहीं जुड़ पाया लगभग संख्या 90 हजार के करीब है जिनको की uncollected ग्रुप में रखा गया है
इसी को देखते हुए SIR की प्रक्रिया को 11/12/2025 तक बढ़ा दी गयी ताकि हर एक वो मतदाता जो मतदान का अधिकार रखता है SIR की इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से विलुप्त ना हो
एक महत्वपूर्ण बात उन्होंने ने बताया की अभी जिनका नाम C केटेगरी में आया है वो जरुरी नहीं है कि केटेगरी में रहे जब गहन पुनरिक्षण का कार्य पूरा होगा तब वह A और B केटेगरी में भी आ सकता है