

परिहार (सीतामढ़ी): राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की वरिष्ठ नेता रितु जायसवाल ने पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि अगर उन्हें परिहार विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। रितु ने साफ कहा,कि RJD ने इस सीट से टिकट पूर्व मंत्री रामचंद्र पूर्वे की बहू डॉ. स्मिता पूर्वे को दिया है। इस निर्णय के बाद रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और पार्टी नेतृत्व को चेतावनी दी कि अगर फैसला नहीं बदला गया तो वह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगी।राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि रितु जायसवाल के बागी होने से RJD का वोट बैंक प्रभावित हो सकता है। परिहार विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव पहले से ही रोचक और जटिल हो गया है, जहां निर्दलीय उम्मीदवार के साथ-साथ अन्य बड़े दल भी मैदान में हैं।RJD के लिए यह चुनौती है कि वह अपने भीतर की नाराजगी को शांत करे और टिकट वितरण को लेकर किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचे।