सुकमा– बस्तरिया राज मोर्चा के संभागीय संयोजक व पूर्व विधायक मनीष कुंजाम सहित कई सामाजिक पदाधिकारी डब्बाकोन्टा पहुंचे, जहां जल, जंगल, जमीन के सवालों पर विशेष चर्चा हुई। क्षेत्र में पांचवी अनुसूचित क्षेत्र, पेसा कानून और वनाधिकार कानून के प्रभावी पालन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। आमसभा के प्रमुख बिंदु, आदिवासियों व मूलनिवासियों के हक-अधिकार पर शासन-प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए। क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बढ़ाने की मांग। स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। आम जनता का ज़ोरदार जनसैलाब उमड़ पड़ा।