सुहेला – सुहेला थाना के समीप झोपड़ी के सो रही महिला की जलने से मौत…ठंड से बचने अलाव जलाने से झोपड़ी में आग लगने से मौत की लगाई जा रही आशंका ..सुहेला थाना पुलिस जांच में जुटी।
वियो – सुहेला थाने के पास मुख्य मार्ग के किनारे निर्मित देवार डेरा झोपड़ी में एक वृद्ध महिला की जलकर मृत्यु हो गई
Sdop तारेश साहू ने बताया कि सुहेला-हथबंध मेन रोड के पास किनारे में निर्मित देवार डेरा झोपड़ी में एक वृद्ध महिला की जलने से मृत्यु हो गई है, कि सूचना पर थाना सुहेला पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंचा एवं पुलिस द्वारा जांच विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया- जिसमें प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि रोड के किनारे मृत महिला द्वारा झिल्ली, डंगाल, पतले लकड़ी आदि से एक झोपड़ी का निर्माण किया गया था, जिसमें रात्रि में अलाव जलाकर वृद्ध महिला सो गई थी। उक्त अलाव से ही झोपड़ी के जल जाने, जिससे महिला की मृत्यु होना प्रतीत हो रहा* है। मृत महिला का नाम आशा बाई उम्र 55 साल लगभग है तथा वह कबाड़ बीनने का काम करती थी। फिलहाल सुहेला पुलिस के द्वारा मामले की जांच एवं तस्दीक में लगी हुई है जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।