बेमेतरा :- बेमेतरा थाना से करीब 7 किलोमीटर दूर टोल प्लाज़ा के पास देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां छड़ से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। माना जा रहा है कि ट्रक कवर्धा की ओर जा रहा था।
ट्रक के पलटते ही बड़ा खुलासा हुआ—छड़ के नीचे सूखा मादक पदार्थ गांजा बड़ी मात्रा में छुपाकर रखा गया था। हादसे के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।
इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों में गांजा लूटने की होड़ मच गई। आशंका है कि ट्रक में कई क्विंटल गांजा था, जिसका एक बड़ा हिस्सा ग्रामीण उठा ले गए।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सवाल यह उठ रहा है कि—छड़ से लदे ट्रक में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी कैसे हो रही थी? क्या पुलिस की चेकिंग व्यवस्था फेल है?
ट्रक का नंबर — CG 04 M 6804
पुलिस फरार ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश में जुटी है।