खरीदी बफर लिमिट के करीब पहुंचने पर केंद्रों से धान उठाव के दिए निर्देश
धान खरीदी केंद्रों का लिया जायजा, किसानों से की चर्चा
कबीरधाम- संभागायुक्त एस. एन. राठौर आज कबीरधाम जिले में चल रही धान खरीदी के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने दशरंगपुर और बिरकोना खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से धान बिक्री के संबंध में चर्चा कर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने कि खरीदी केंद्रों में धान बेचने आए किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। खरीदी केंद्रों में शासन के निर्देश अनुसार सारे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। धान बेचने आए वाहन की गेट पास ऐप में एंट्री तत्काल करने के लिए कहा। धान लेकर पहुंचे किसानों को तौलाई के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने धान की स्टेकिंग किस्मवार करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री राठौर ने केंद्रों में बफर लिमिट के करीब खरीदी पहुंचने पर तत्काल उठाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध धान के परिवहन रोकथाम के लिए जिले में बनाए गए चेकपोस्ट और अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान एडीएम विनय पोयाम, एसडीएम कवर्धा चेतन साहू, खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसानों से की चर्चा
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त राठौर ने खरीदी केंद्रों में धान बेचने पहुंचे किसानों से खरीदी के संबंध में चर्चा की। किसानों ने धान खरीदी को लेकर शासन प्रशासन की व्यवस्थाओं को सुविधाजनक बताते हुए सराहना की।

