
पटना, 18 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन के भीतर RJD, कांग्रेस और VIP के बीच सात विधानसभा क्षेत्रों में ‘फ्रेंडली फाइट’ की स्थिति देखने को मिल रही है।गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे में असमंजस और प्रत्याशियों के चयन पर विवाद के कारण कई सीटों पर गठबंधन के ही दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। इससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं