

भोपाल: मध्य प्रदेश में लंबे 8 साल के इंतजार के बाद सब-इंस्पेक्टर (SI) और सबेदार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 500 पदों के लिए निकली इस भर्ती में आयु सीमा 33 साल तय की गई है, जिसके कारण कई इच्छुक उम्मीदवार अब आवेदन करने के योग्य नहीं हैं। इस स्थिति से हजारों युवा निराश हैं और उन्हें अपने करियर का अवसर खोने का डर है।