
पेरू में युवाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। राजधानी लीमा (Lima) समेत कई शहरों में Generation Z के हजारों प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में बने राष्ट्रपति होसे जेरी (José Jerí) के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं।राष्ट्रपति जेरी ने पद संभाले हुए अभी सिर्फ 7 दिन ही हुए हैं, लेकिन बढ़ते विरोध के बीच उन्होंने इस्तीफा देने से साफ इनकार किया है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने राजधानी में धारा 144 जैसी पाबंदियां लगाते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध से आम नागरिक परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार भी पुरानी नीतियों पर ही चल रही है, जिससे कोई सुधार नहीं हो रहा है।पेरू पिछले कई महीनों से राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है। कुछ सप्ताह पहले ही संसद ने पिछले राष्ट्रपति को सुरक्षा नीतियों में विफलता के कारण पद से हटा दिया था, जिसके बाद होसे जेरी को नया राष्ट्रपति बनाया गया था। अब उनके खिलाफ भी जनाक्रोश तेज हो गया है।