जिला प्रशासन ने 26 नवंबर 2025 को अवैध धान संग्रहण व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच स्थानों पर छापेमारी की। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बनी टीम ने कुल 533 बोरी (240 क्विंटल) धान जब्त किया, जिसकी कीमत 7.44 लाख रुपये है।
जप्त धान में—
बिल्हा: रूपचंद किराना स्टोर्स से 113 बोरी (45 क्विंटल)
बरतोरी: ओम ट्रेडर्स से 188 बोरी (75 क्विंटल)
कोटा: गुप्ता ट्रेडर्स से 110 बोरी (44 क्विंटल)
रतनपुर: गंगाराम दुकान से 77 बोरी (30 क्विंटल)
रानीगांव: दुर्गा ट्रेडर्स से 115 बोरी (46 क्विंटल)
सभी पर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासन के अनुसार अब तक जिले में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य का अवैध धान जब्त किया जा चुका है और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।