सुकमा – जिले के थाना फूलबगडी क्षेत्र के गोगुंडा जंगल में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गई।
घटना में महिला जवान के पैर में चोट आई है।
घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला आरक्षक की ड्यूटी के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ।
घायल महिला जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है।
इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
घटना के संबंध में माओवादियों के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना फूलबगडी पुलिस द्वारा की जा रही है।