बेमेतरा – खबर बेमेतरा जिले के बेमेतरा थाना क्षेत्र की है जहा एक बार फिर चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती दे दी है। जेवरा स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में बीती रात चोरी का बड़ा प्रयास किया गया। चोरों ने पहले बैंक का ताला तोड़ा, फिर अंदर घुसकर लॉकर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन लॉकर मजबूत होने के कारण वे उसे नहीं खोल पाए और वारदात को अधूरा छोड़कर फरार हो गए।सूचना मिलते ही बेमेतरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, लेकिन इससे बैंक प्रबंधन और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक में चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी चोर चैनल गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे थे, लेकिन असफल रहे थे।लगभग एक साल पहले इसी बैंक के एटीएम पर भी चोरों ने धावा बोला था और कैश से भरा एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए थे। हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस उस मामले में कोई सुराग नहीं खोज पाई है।लगातार तीन वारदातों के बावजूदन कोई संदिग्ध की पहचान,न गिरफ्तारी,न चोरी के मामलों का कोई ठोस सुराग…इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तत्काल जरूरत है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन बार-बार की घटनाएँ साफ संकेत देती हैं कि बेमेतरा में चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस अपराधियों तक पहुँचने में नाकाम साबित हो रही है।


