बिलासपुर- बिलासपुर तारबाहर थाना क्षेत्र के डिपूपारा तालाब में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान दो दिन से लापता रिज़वान के रूप में की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और संदिग्ध सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना जारी है।
बाइट -कृष्णा सिदार( थाना प्रभारी तारबहार)