

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि हाल ही में पाकिस्तान में हुए तालिबान के हमलों के पीछे भारत का हाथ है और इन हमलों को भारत की “शह” पर अंजाम दिया जा रहा है। शहबाज शरीफ ने दावा किया कि भारत पाकिस्तान के अंदर अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है ताकि उसकी सेना को दो मोर्चों पर लड़ाई के लिए मजबूर किया जा सके।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान से लगती सीमाओं पर हालात तनावपूर्ण हैं, और पाकिस्तान की सेना अब “टू फ्रंट वॉर (दो मोर्चों की जंग)” की तैयारी में है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अफगान सीमा पर बढ़ते आतंकी हमले, भारत की “रणनीतिक साजिश” का हिस्सा हैं ताकि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बढ़ाया जा सके।सूत्रों के मुताबिक, आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में सरकार को भरोसा दिलाया है कि पाकिस्तानी सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुनीर ने कहा कि किसी भी बाहरी दबाव या साजिश का “मुंहतोड़ जवाब” दिया जाएगा