
नारायणपुर/नई दिल्ली। देश के सबसे कठिन और नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक अबूझमाड़ को आखिरकार नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसगढ़ का उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ क्षेत्र अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। शाह ने इसे “जनता और सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत” करार दिया।गृहमंत्री शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया था, वह अब जमीन पर साकार होता दिख रहा है। अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र से नक्सलियों का खात्मा होना इस लड़ाई में एक बड़ा मोड़ है।”शाह ने जानकारी दी कि शुक्रवार को कुल 170 नक्सली आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं, जिनमें कई इनामी माओवादी कमांडर भी शामिल हैं। ये सभी नक्सली लंबे समय से बस्तर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर जिलों में सक्रिय थे। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी अब राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में शामिल होंगे।