दुर्ग – रविशंकर स्टेडियम के पास निर्मित बहुप्रतीक्षित इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का आज लोकार्पण किया गया। 144.78 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति राशि से वर्ष 2023-24 में बने इस आधुनिक खेल परिसर का उद्घाटन राज्य के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री माननीय गजेन्द्र यादव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार ने की।
इस अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह (IAS), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (IPS), नगर निगम अध्यक्ष श्याम शर्मा, तथा वार्ड 29 की पार्षद बबीता यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में विजय गुप्ता, आशिष यादव, सोनू हजारे एवं दुर्ग बैडमिंटन क्लब की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के शुभारंभ से खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी और शहर में खेलों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।