राजनांदगांव- सोमवार को डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मारगांव में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह आपसी रंजिश और प्रेम त्रिकोण को बताया जा रहा है। बता दे कि, ग्राम मारगांव निवासी मृतक अगेश्वर साहू की हत्या कर शव को मृतक के खेत के पास कुएं में फेंका गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अगेश्वर साहू बीते रविवार सुबह खेत जाने घर से निकला था जिसका शव सोमवार सुबह गांव क्रेशर खार के पास मिला था। जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति थी। इसके बाद से ही पुलिस की टीम गांव में ही कैंप कर रही है। इस मामले में पुलिस ने आज आरोपी महेश सिन्हा को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आइए जानते है इस मामले पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया को क्या बताया ,,,,,,