सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में अवैध धान भंडारण पर ओड़गी तहसीलदार सुरेश कुमार राय ने बड़ी कार्यवाही की है।
ग्राम पंचायत इंजानी में अवैध तरीके से घर में रखें 168 बोरी धान जप्त किया है।और आगे की कार्यवाही तहसीलदार के द्वारा की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान क्रय-विक्रय और भंडारण पर सख्त प्रतिबंध है।
ऐसे मामलों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।