कोंडागांव :- धान खरीदी सीजन शुरू होने से पहले ही जिले के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। विकासखंड माकड़ी के बागबेड़ा क्षेत्र के कई किसानों का अब तक एग्री-स्टेक नहीं बन पाया है। इस कारण किसान इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित हो सकते हैं।
इसी समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कार्यालय कोंडागांव पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि यदि उनका धान नहीं बिका तो वे सहकारी समिति से लिए गए ऋण की अदायगी कैसे करेंगे।
किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द एग्री-स्टेक बनवाने की मांग की है ताकि वे आगामी धान खरीदी में भाग ले सकें।
बाइट :- 1, चैत राम नेताम, किसान
बाइट :- 2, सोपसिंग मरकाम किसान