
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से हुए गैंगरेप मामले पर बयान दिया है, जो अब विवादों में घिर गया है। ममता ने कहा कि “लड़कियों को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए, खासकर सुनसान इलाकों में उन्हें सतर्क रहना चाहिए।”उन्होंने यह भी कहा कि घटना की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।ममता बनर्जी ने यह बयान नॉर्थ बंगाल जाते समय हेलिपैड पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि, “निजी कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए संस्थान को कदम उठाने चाहिए।”10 अक्टूबर की रात दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा से गैंगरेप की घटना हुई थी। जानकारी के मुताबिक, छात्रा अपने एक दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। वापस लौटते वक्त रास्ते में तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।आरोप है कि छात्रा का दोस्त उसे वहीं छोड़कर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने छात्रा से दरिंदगी की।सीएम ममता बनर्जी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई लोगों ने इसे “विक्टिम ब्लेमिंग” बताया है। विपक्षी दलों ने भी कहा कि मुख्यमंत्री को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर देना चाहिए था, न कि लड़कियों की आज़ादी पर सवाल उठाना चाहिए था।दूसरी ओर, ममता समर्थकों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने केवल सावधानी बरतने की बात कही है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।