छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ फैक्ट्री के मजदूरों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री प्रशासन ने करीब एक हज़ार वर्कर्स को अचानक काम से निकाल दिया, और जो 9 वर्कर उनके समर्थन में खड़े रहे, उन्हें भी टर्मिनेट कर दिया गया।इसके अलावा, पैकिंग प्लांट और अन्य यूनिट्स के श्रमिकों को अब तक उनका सालाना बोनस नहीं दिया गया है, जबकि दीपावली जैसे बड़े त्यौहार के मौके पर यह बोनस हर साल दिया जाता था।मजदूर यूनियन का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन श्रमिकों के साथ अभद्र व्यवहार करता है, गाली-गलौज करता है और यूनियन नेताओं को झूठे आपराधिक मामलों में फँसाया जा रहा है।इससे नाराज़ होकर सभी मजदूर अब न्याय और पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन पर बैठे हैं।