

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप का मामला सामने आया है।पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभी फरार हैं।घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 8 से 10 बजे के बीच मेडिकल कॉलेज के सामने हुई। पीड़ित, जो ओडिशा की रहने वाली और एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट है, अपने दोस्त के साथ डिनर पर निकली थी। गेट के पास खड़े तीन युवकों ने उसका मोबाइल छीना, बाल पकड़कर जंगल में घसीट लिया और रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोबाइल कॉल और टावर लोकेशन से हुई है। फिलहाल दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।