
भारत के ‘बाहुबली’ प्रक्षेपण यान LVM3-M5 ने आज भारतीय नौसेना के सबसे उन्नत संचार उपग्रह GSAT-7R (CMS-03) को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया है।यह ISRO द्वारा प्रक्षेपित अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह है, जो भारतीय नौसेना की संचार व्यवस्था और समुद्री क्षेत्र जागरूकता (Maritime Domain Awareness) को नई मजबूती प्रदान करेगा।यह सफलता भारत की अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीकी क्षमता और रक्षा सशक्तिकरण — तीनों का अद्भुत संगम है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज धरती से लेकर अंतरिक्ष तक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।जय हिंद! 🇮🇳— श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन