

रायपुर, 02 नवंबर 2025।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।प्रदर्शनी में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विकास कार्यों, सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल प्रगति को रोचक और सूचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। एलईडी स्क्रीन पर लगातार प्रसारित हो रही “सॉफ्ट स्टोरी” के माध्यम से दर्शक विभिन्न योजनाओं को सहज और सरल रूप में समझ पा रहे हैं।—महिला समूहों और छात्राओं ने की सराहनानयापारा राजिम से आई मां दुर्गा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे प्रेरणादायक और उपयोगी बताया।समूह की अध्यक्ष श्रीमती नेहा साहू ने कहा कि उन्हें महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। साथ ही उनके बच्चे को आंगनवाड़ी केंद्र से पूरक पोषण आहार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं।समूह की सचिव श्रीमती संतोषी साहू ने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें कई नई जानकारियाँ मिली हैं जो आगे उनके समूह कार्यों में सहायक होंगी।नवीन कॉलेज की छात्राएँ — कुमारी टीनू साहू, खुशबू साहू, पाखी सोनवानी, प्रियंका, काजल निहाल और कंचन यादव — ने कहा कि महतारी वंदन योजना, भर्ती में पारदर्शिता और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना जैसी योजनाएँ युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं।उन्होंने कहा कि हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और यह जानकर अच्छा लगा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है।—जनसंपर्क विभाग की पहल बनी चर्चा का विषयराज्योत्सव घूमने आई रायपुर की पारुल चंद्राकर, सोनाली धुरंधर और विधि धुरंधर ने भी प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत की गई है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनी में उपलब्ध प्रचार सामग्री बेहद उपयोगी है, जिससे आम नागरिक शासन की योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया को समझ पा रहे हैं।पुलिस प्रशासनिक अकादमी, चंद्रखुरी में प्रशिक्षणरत इंद्रजीत सिंदार ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि जनसम्पर्क विभाग ने राज्य सरकार की योजनाओं को सरल, आकर्षक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस पहल को जनजागरण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।—राज्य की प्रगति का सजीव चित्रणप्रदर्शनी में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। विभाग द्वारा प्रचार सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही है, जिससे दर्शक योजनाओं की विस्तृत जानकारी अपने साथ ले जा रहे हैं।यह प्रदर्शनी न केवल राज्य की उपलब्धियों, पारदर्शी शासन व्यवस्था और नागरिक सहभागिता की झलक पेश कर रही है, बल्कि नागरिकों को “नए छत्तीसगढ़” के निर्माण में सहभागी बनने के लिए भी प्रेरित कर रही है।