

सूरजपुर, 2 नवंबर।प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि विधायक ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षित सीट से फर्जी आदिवासी प्रमाणपत्र के आधार पर चुनाव लड़ा था। इसी को लेकर उन्होंने कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने पहले ही जाति प्रमाणपत्र की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश प्रशासन को दिए थे, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं की गई।देरी से नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर जाति प्रमाणपत्र को निरस्त नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।