
बिहार के मोकामा से बड़ी खबरगुरुवार, 30 अक्टूबर को जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ है। इस दौरान उनके साथ मौजूद राजद नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना घोसवारी इलाके की बताई जा रही है। जनसुराज नेताओं का आरोप है कि हमला अनंत सिंह के समर्थकों ने किया। वहीं अनंत सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि “हमारी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई, ये पूरा खेल सूरजभान का है।” हत्या के बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और मांग की है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, वे नहीं हटेंगे। कई लोगों ने वोट बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।क्या बिहार फिर लौट रहा है ‘जंगलराज’ के साए में?