

चंडीगढ़ | मोहाली |चंडीगढ़ और मोहाली में हनीट्रैप का नया और चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। अब कुछ युवक लड़कियों का भेष बनाकर सड़कों पर घूम रहे हैं और राह चलते युवकों को निशाना बना रहे हैं। ये आरोपी गाड़ियां और बाइक रोककर पहले गंदे इशारे करते हैं, फिर डराकर ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं इस पूरे मामले में कुछ युवक शामिल बताए जा रहे हैं जो खुद को महिला बताकर घूम रहे हैं। इनके इशारे पर आम युवक हैं, जो सड़कों या मार्केट एरिया में अकेले बाइक या कार से गुजरते हैं उन्हें गलत इशारा देते है पुलिस को इसके बारे में शिकायतें मिली तो पुलिस ने तुरंत कारवाही चालू कर दी कुछ लोग महिला बनकर गाड़ी या बाइक जाने वाले।को रोकते हैं और पहले गंदी हरकतें या इशारे करते हैं, फिर ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। यह हनीट्रैप का नया रूप बताया जा रहा है, जिसमें पुरुषों को बदनाम करने और डराने की साजिश की जा रही है।यह घटनाएं चंडीगढ़ और मोहाली के कई इलाकों से सामने आई हैं। खासकर शाम और रात के समय, जब सड़कों पर भीड़ कम होती है,पिछले कुछ दिनों से ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की घटनाओं की चर्चा तेजी से बढ़ रही है , जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ब्लैकमेलिंग और पैसों की वसूली के लिए यह नया तरीका अपनाया जा रहा है। आरोपियों का मकसद डराकर युवकों से पैसे लेना या उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी देना है। ये युवक पहले महिला वेशभूषा में सड़क पर खड़े रहते हैं। जैसे ही कोई युवक बाइक या कार से गुजरता है, वे इशारे या बातचीत का बहाना बनाते हैं। उसके बाद आरोप लगाकर या वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देते हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी घटना होने पर तुरंत सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दें और किसी अंजान व्यक्ति से सड़क पर बातचीत न करें।