सारंगढ़। बरमकेला कॉलेज में गुरुवार को एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कॉलेज के एम.एससी. जियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर माधव कुमार भोय (उम्र लगभग 50 वर्ष) पर एक छात्रा के साथ अनुचित हरकत और जबरन किस करने का गंभीर आरोप लगा है।घटना की जानकारी जैसे ही छात्रा ने अपने सहपाठियों और कॉलेज प्रशासन को दी, कैंपस में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, गुस्साए परिजनों और छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर की कॉलेज परिसर में ही पिटाई कर दी।यह खबर अब स्थानीय व्हाट्सऐप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों में कॉलेज प्रशासन के रवैये को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है।बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस में इस मामले की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। वहीं, कुछ लोगों का आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिशें भी की जा रही हैं।अब इस घटना ने कॉलेज प्रबंधन और शिक्षा विभाग पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।