मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) में पदस्थ सब इंजीनियर छत्रपाल बंजारे को ₹21,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, व्यवहार न्यायालय मनेन्द्रगढ़ में अधिवक्ता कक्ष निर्माण कार्य के भौतिक सत्यापन के एवज में सब इंजीनियर ने ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार इस रिश्वत को देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उसने ACB अम्बिकापुर में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत सही पाए जाने पर ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए सब इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

रिपोर्ट
नीलेश गोयल