

गाजा में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। इजराइल ने मंगलवार देर रात गाजा के कई इलाकों पर हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 30 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर सामने आया है इजराइली सेना का दावा है कि यह कार्रवाई हमास द्वारा युद्धविराम समझौते के उल्लंघन के जवाब में की गई है इजराइल की सेना (IDF) ने गाजा के कई हिस्सों में गाजा सिटी, खान यूनिस और रफाह — में हवाई हमले किए है इन हमलों में आवासीय इमारतें, बाजार और बिजली ठिकाने तबाह हुए। गयह हमला मंगलवार देर रात (28 अक्टूबर 2025) को हुआ।यह उस युद्धविराम समझौते के 20 दिन बाद हुआ है, जो दोनों पक्षों ने मिलकर किया था।हमले गाजा पट्टी के दक्षिणी और मध्य इलाकों में हुए खासकर गाजा सिटी, खान यूनिस और रफाह में ये क्षेत्र पहले से ही संघर्षग्रस्त हैं। इसमें सबसे जायदा प्रभावित गाजा के नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे इजराइल का कहना है कि हमास ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है हालांकि हमास ने आरोप नकारे, उसका कहना है कि इजराइल ने पहले हमला किया, जिससे संघर्ष फिर भड़क गया।रातभर बमबारी चलती रही, जिससे कई आवासीय क्षेत्र मलबे में तब्दील हो गए और गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी और स्थानीय अस्पतालों ने कहा कि घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, बिजली और संचार व्यवस्था भी ठप हो गई।