
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और अवैध लेनदेन के मामलों पर शिकंजा कसने के लिए (ACB) और (EOW) की टीम ने मंगलवार सुबह राजनांदगांव जिले में बड़ी रेड मारी है कार्रवाई में करीब 10 गाड़ियों में अधिकारियों की टीम एक साथ पहुंची और शहर के प्रमुख सराफा कारोबारियों नहाटा और भंसाली के घरों व व्यापारिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है सुबह-सुबह जब ज्यादातर लोग अपने घरों में थे, तभी ACB और EOW की संयुक्त टीम ने राजनांदगांव शहर में दबिश दी। टीम ने नहाटा और भंसाली परिवार के घरों व दुकानों को चारों तरफ से घेर लिया और आर्थिक अनियमितताओं व संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की तलाशी शुरू की दी , जांच टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, रजिस्टर, कंप्यूटर डेटा और बैंक से जुड़े कागजात अपने कब्जे में कर लिए है यह रेड मंगलवार सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई और घंटों तक जारी रही। यह छापा EOW की रायपुर मुख्यालय से जारी निर्देशों के बाद किया गया है जो राज्यभर में चल रहे काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते है यह कार्रवाई राजनांदगांव शहर के प्रमुख इलाकों में की गई, जिनमें नंदई चौक स्थित नहाटा परिवार का आवास,और गुडाखु लाइन रोड पर भंसाली परिवार की दुकान और दफ्तर भी शामिल हैं।दोनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी होने से पूरे इलाके में हलचल मच गई है ACB और EOW की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।टीम में वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और लेखा परीक्षक भी शामिल थे।जिन पर कार्रवाई हुई है वे नहाटा और भंसाली परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से सराफा और वित्तीय कारोबार से जुड़े थे EOW को कुछ समय पहले अवैध निवेश, अघोषित संपत्ति और टैक्स चोरी से जुड़ी शिकायतें मिली थीं।इन शिकायतों की प्राथमिक जांच के बाद एजेंसी ने आज यह कार्रवाई की है माना जा रहा है कि यह मामला अवैध लेन-देन और काले धन की जांच से जुड़ा है, जिसकी जांच पिछले कई हफ्तों से गुप्त रूप से चल रही थी इसकी सूचना मिलते है टीम सुबह 10 वाहनों के काफिले के साथ राजनांदगांव पहुंची और जैसे ही अधिकारी मौके पर पहुंची उन्होंने इलाके को घेराबंदी कर लिया ताकि कोई बाहरी व्यक्ति अंदर न जा सके। तलाशी के दौरान घर और दुकान के सभी अलमारियों, लॉकर और फाइलों की भी जांच की गई।इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पेन ड्राइव और मोबाइल डेटा को भी कब्जे में ले लिया गया है मौके पर स्थानीय पुलिस की सहायता से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है