खैरागढ़— छुईखदान ब्लॉक के ग्राम पद्मावतीपुर में आज सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा वाहन को जब्त कर लिया। मृतका की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।